आईआईटी मद्रास में पढ़ रहे एक जर्मन स्टूडेंट का दावा है कि उसे इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने उसे वापस उसके देश जाने को कहा. 24 साल के जैकब लिंडेंथल आईआईटी मद्रास के फिजिक्स डिपार्टमेंट में मास्टर्स कोर्स की पढ़ाई कर रहे थे. उनका कहना है कि इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने कहा कि उन्होंने नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल होकर वीजा नियमों का उल्लंघन किया है.